संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बरनवाल महिला समिति नवादा की सराहनीय पहल, कन्या विवाह में दिया सहयोग

चित्र
  बरनवाल महिला समिति नवादा की सराहनीय पहल, कन्या विवाह में दिया सहयोग नवादा। बरनवाल महिला समिति, नवादा द्वारा एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई है। समिति की मातृशक्ति ने मिलकर एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए ₹8200 की सहयोग राशि एकत्रित की , साथ ही विवाह से संबंधित आवश्यक साजो-सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया। इस पुनीत कार्य से न केवल एक परिवार को सहारा मिला, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का एक सुंदर संदेश भी गया। समिति की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि जब नारी शक्ति एकजुट होती है, तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति की महिलाओं को धन्यवाद दिया और उनके इस कार्य को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। 👉 यह पहल समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और एकता का जीवंत उदाहरण है। 🙏 “नारी तू नारायणी” – इस भाव को साकार करती हुई यह पहल हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

#मनोज_कुमार_बरनवाल #जमशेदपुर समिति के #अध्यक्ष चुने गये।

चित्र
 #मनोज_कुमार_बरनवाल #जमशेदपुर समिति के #अध्यक्ष चुने गये। बरनवाल मोदी सेवा समिति की चुनावी बैठक आज संध्या 7 बजे जुगसलाई पार्क में हुई । इस हेतु चुनाव पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवलकिशोर बरनवाल जी थे। बैठक में गोपाल कुमार जी ने वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल जी के कार्यों की सराहना की एवं उन्हें पुनः एक बार अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया एवं पुनः मनोज कुमार बरनवाल समिति के अध्यक्ष चुने गये। अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने पिछले 3 वर्ष के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया जिसमें प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्र को प्रोत्साहन राशि,चिकित्सा हेतु सहयोग एवं मकदमपुर राम मंदिर में वाटर कूलर फिल्टर लगाना शामिल है। महामंत्री राजकुमार जी एवं कोषाध्यक्ष मुरारीलाल बरनवाल जी ने भी 3 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस चुनावी बैठक में मेरे अलावा नवीन जी,नवलकिशोर जी,भरत जी,कन्हैया जी,दीपक जी(जुगसलाई),जितेन्द्र जी,गोपाल जी(जुगसलाई),सुनील जी(सोपोडेरा),दीपक जी(बारीडीह),गोपाल जी(हरहरगुट्ट),राजकुमार जी,मुरारीलाल जी,उमेश जी,सुनील जी(सोनारी) उपस्थित थे ...

श्री सच्चिदानंद बरनवाल जी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण

चित्र
 🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏  स्वर्गीय श्री सच्चिदानंद बरनवाल जी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया। पूर्व प्रधान के रूप में उन्होंने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता, जरूरतमंदों की सहायता और क्षेत्र के समग्र विकास में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सरल स्वभाव, नेक विचार और समाज के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उनके नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 🙏 आपकी यादें और आपके संस्कार सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।